खुसरूपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
खुसरूपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
संवाददाता रितिक राज वर्मा
खुसरूपुर। जे.एम.एस. क्लासेज के द्वारा चट्टीपर स्थित लक्ष्मी पैलेस में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खुसरूपुर नगर अध्यक्ष मिंटू कुमार, प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम कुमार और सरगम संगीत सांस्कृतिक कला संस्थान के निदेशक देवेंद्र सर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत जे.एम.एस. क्लासेज के डायरेक्टर अजय राज द्वारा झंडा तोलन के बाद हुई। जिसमें बच्चों ने नृत्य, गीत, स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रस्तुति के साथ दहेज प्रथा पर झांकी प्रस्तुति प्रस्तुत कर लोगो को जागरूक किया।

नगर अध्यक्ष मिंटू कुमार ने डायरेक्टर अजय राज, संस्थापक प्रेम कुमार और निदेशक देवेंद्र सर अंगवस्त्र से सम्मानित कर अपने संबोधन में बच्चों को स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी और शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देने को कहा।
प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक प्रेम कुमार ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए आगे बढ़ने और देश के विकास में योगदान देने केलिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को अपने सपनों को पूरा करने और देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने के लिए काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया।


