फतुहा में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

फतुहा में 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

संवाददाता रितिक राज वर्मा

फतुहा। आर्चाय कबीर पीठ में प्रेम यूथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन पटना के ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने दीप प्रज्वलित और शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में वीर शहीदों के कारण ही देश आजाद हुआ है और फतुहा की धरती ने भी स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

कार्यक्रम में 38 स्वतंत्रता सेनानियों और 18 अमर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में कोराना काल में स्थापित लाईफ लाइन ऑक्सीजन बैंक में सेवा देने वाले समाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

पटना के ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में वीर शहीदों के कारण ही देश आजाद हुआ है और फतुहा की धरती ने भी स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हम सभी को नेशन फर्स्ट की भावना से कार्य करने की जरूरत है।

सरदार ज्ञानी रंजीत सिंह मुख्य जत्थेदार पटना साहिब गुरुद्वारा ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में अहम योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के परिजनों को सम्मानित करना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि फतुहा में बहुत जल्द एक अस्पताल का निर्माण किया जाएगा जहां सभी का मुफ्त चिकित्सा की व्यवस्था रहेगी।

प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि देश के सर्वोच्च बलिदान करने वाले महान सपूतों के परिजनों के लिए हम अंतिम सांस तक लड़ेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य आचार्य कबीर मठ फतुहा के आचार्य मंथन शिवानंद दास, समाजिक कार्यकर्ता आनंद मधुकर, फतुहा डीएसपी -1 अवधेश प्रसाद, फतुहा डीएसपी -2 संजीव कुमार, फतुहा सर्कल इंस्पेक्टर माया देवी, फतुहा थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज, फतुहा रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार को प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम कुमार ने किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रेम यूथ फाउंडेशन द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि देना और उनके परिजनों को सम्मानित करना था।

कार्यक्रम में देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ और समाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

मौके पर समाजसेवी शिशुपाल कुमार, भूषण प्रसाद, डॉ. राजीव कुमार, श्याम सुंदर केशरी, सुरजीत कुमार, गोपी कुमार, ऋतिक राज वर्मा, हिमांशु शर्मा, पंकज कुमार, सुनील कुमार, रवि प्रकाश, अनामिका अग्रवाल, रंजना गुप्ता, रौंशी कुमार समेत सैकड़ों समाजसेवी एवं गणमान्य लोग मौजूद थें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

design