अज्ञात शव की पहचान कर घटना में संलिप्त 03 अभियुक्त गिरफ्तार।

अज्ञात शव की पहचान कर घटना में संलिप्त 03 अभियुक्त गिरफ्तार।

संवाददाता रितिक राज वर्मा

खुसरूपुर। दिनांक 02 जुलाई 2025 को खुसरूपुर थानान्तर्गत थाना के चौकिदार के द्वारा सूचना मिला की ग्राम हेमजापुर न्यू फोरलेन पर एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है।

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू खुसरूपुर थानाध्यक्ष एवं सशस्त्र बल द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर शव का मृत्यु समीक्षा रिर्पोट तैयार करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।

कांड की गम्भीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फतुहा 2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठन किया गया।

– घटनास्थल का विधिवत निरिक्षण करने पर मृतका शव के बगल में मिट्टी पर टेंपू का चक्का का दाग देखा गया तत्पश्चात थानाक्षेत्र के टेंपू स्टैंड पर गुप्त रूप से पुछताछ करने पर एक चालक के द्वारा अपना नाम पता गुप्त रख कर बताया गया कि दिनांक 30 जून 2025 को ग्राम हेमजापुर के पास कुछ व्यक्ति एवं टेंपू के साथ एकत्रित थे।

– घटनास्थल पर मौजूद टेंपू एवं उसके चालक की पहचान भी उक्त चालक के द्वारा किया गया जो ग्राम नियाजीपुर के रहने वाला था। टीम के द्वारा सादे लिबास में ग्राम नियाजीपुर पहुंच कर पता करने के बाद टेंपू चालक को पकड़ कर घटना के बारे में पुछ-ताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि घटना कारित करने दो लोग शामिल है। जिनका नाम पंकज कुमार एवं सुनिल कुमार है।

– घटना का मुख्य कारण पूर्व का प्रेम प्रसंग का विवाद है।

– छापेमारी कर टेंपू मालिक के निशानदेही पर दो मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

इस प्रकार अज्ञात शव के बरामदगी जैसे जटिल कांड को पुलिस घटना के 24 घंटे में कांड का उद्भेदन कर 03 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

design