मासूम पक्षियों का लोग ले रहें हैं जान, पर्यावरण को पहुंचा रहें हैं नुकसान।

मासूम पक्षियों का लोग ले रहें हैं जान, पर्यावरण को पहुंचा रहें हैं नुकसान।

48
संवाददाता रितिक राज वर्मा 

नालंदा। जिला के राजगीर नगर में स्थित गिरियक ग्राम जो पंचाने नदी के तट पर स्थित है। भारतीय वन्य जीवन संरक्षण एवं गंगा प्रहरी में काम कर रहें राजगीर के निवाशी राहुल कुमार के द्वारा हमें यह जानकारी प्राप्त हुई, की पानी और भोजन के तलाश करते झुंड में प्रवासी पक्षी उड़ते हुए आते हैं।

जो खूबसूरती का केंद्र बनता है, जिसे वहां के कुछ लोग उस पक्षी को मार कर छोड़ देते हैं। और कुछ शिकार कर अपना भोजन बना लेते हैं। इसके लिए कौन है जिम्मेदार, जो जीव हत्या करने के साथ साथ वातावरण को नष्ट करने में बहुत बड़ी भूमिका निभा रहा है यह बहुत हीं चिंता का विषय बना हुआ है। आखिर वातावरण को सुरक्षित रखने केलिए पशु जीव जंतु का रहना बहुत हीं ज्यादा आवश्यक है।

इसके रोक थाम केलिए राहुल कुमार ने कहा कि पशु पक्षियों को मार कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का कोशिश कर रहें साथ हीं यह जीव हत्या है उन लोगों पे कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए जो ऐसे मासूम पक्षियों को बेवजह से मारते हैं। इसके लिए स्थानीय प्रशासन और नपं. से मांग किया गया, कि इन्हें सुरक्षा प्रदान किया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.