श्री अरविंद महिला कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन – स्नातक कला संकाय।
श्री अरविंद महिला कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन – स्नातक कला संकाय।
संवाददाता रितिक राज वर्मा
दिनांक 07 मार्च 2026, को श्री अरविन्द महिला कॉलेज, पटना के कला संकाय द्वारा नवप्रवेशी छात्राओं के स्वागत हेतु फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गणेश वंदना के साथ हुई, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और उल्लास का माहौल बन गया।
इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या प्रो. साधना ठाकुर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम नई छात्राओं को कॉलेज के वातावरण से जोड़ने के साथ साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी नवप्रवेशी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर छात्राओं ने रैंप वॉक के माध्यम से अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही छात्राओं द्वारा गायन एवं नृत्य जैसे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित सभी लोगों ने खूब सराहा। फ्रेशर्स प्रतियोगिता में मनोविज्ञान विभाग की अदिति रंजन को विजेता घोषित किया गया।
राजनीति विज्ञान विभाग की अंतरा को प्रथम रनर अप तथा भूगोल विभाग की तमन्ना को द्वितीय रनर अप का स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम का मूल्यांकन करने हेतु निर्णायक मंडल में प्रो. अंजली प्रसाद (इतिहास विभाग), प्रो. विमी सिंह (गृह विज्ञान विभाग) तथा डॉ. सपना बरुआ (राजनीति विज्ञान विभाग) उपस्थित रहीं।
इस मौके पर शिक्षक एवं शिक्षिका प्रो. पुष्पा रॉय, डॉ. नोरा निवेदिता शॉ, डॉ. मोहन मुरारी, डॉ. उल्फत हुसैन, डॉ. संजय कुशवाह सहित अन्य शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहें। साथ ही मंच संचालन अंतरा कुमारी और तमन्ना द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ और सभी ने नवप्रवेशी छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।