युवा मंडल विकास अभियान 2025-26 का हुआ शुभारम्भ।

युवा मंडल विकास अभियान 2025-26 का हुआ शुभारम्भ।

संवाददाता रितिक राज वर्मा

कटिहार । फलका प्रखंड में मेरा युवा भारत कटिहार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में YCDP कार्यक्रम के तहत नए यूथ क्लब निर्माण एवं पुराने क्लब को सक्रिय बनाने तथा नवीनीकरण करने का कार्य YCDP ग्रुप फलका/समेली के द्वारा प्रारंभ किया गया।


यह कार्यक्रम अभियान के तोर पर शब्दा पंचायत के रामी सिमरिया लोहनी से प्रारंभ किया गया। यहां सरोजिनी नायडू यूथ क्लब बनाया गया जिसका अध्यक्ष नंदनी कुमारी, सचिव लवली कुमारी कोषाध्यक्ष खुशबू कुमारी उपाध्यक्ष वर्षा कुमारी उप सचिव रुपा कुमारी को सर्व सम्मति से चुना गया।

इस अवसर पर उपस्थित यूथ पावर अध्यक्ष हरि प्रसाद मंडल ने क्लब निर्माण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि युवाओं को पंचायतों में डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन और दूसरे डिपार्टमेंट से सपोर्ट एवं कोर्डिनेशन मिलना आसान हो जाता है।


यूथ क्लब सदस्यों को अलग अलग टॉपिक पर ट्रेनिंग कैम्प में हिस्सा लेने का मौका मिलता है। श्री मंडल ने लीडरशीप डेवलपमेंट, कैरियर काउंसलिंग, डिजिटल लिटरेसी, डिजाइनर मैनेजमेंट, स्किल डेवलपमेंट एवं वोकेशनल ट्रेनिंग से मुद्दों पर विशेष जानकारी उपलब्ध कराया।


इस अभियान के तहत दर्जनों यूथ क्लब बनाया गया। सिमरिया, भंगहा, कुसियारी, मलहरिया शिव मंदिर टोला आदि राज्स्व गांव में क्लब निर्माण किया गया।

इस अवसर पर फलका प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मुकेश कुमार मंडल, समेली प्रखंड के स्वयंसेवक शिवम कुमार, स्टूडेंट क्लब के अध्यक्ष विभाष कुमार, प्रिंस कुमार, पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेविका प्रीति कुमारी, सुबोध कुमार, शंकर मंडल आदि टीम के सदस्यों के द्वारा क्लब निर्माण की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

design