गरीबों के मसीहा कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि, मुफ्त नेत्र जांच शिविर में सैकड़ों लाभान्वित।
गरीबों के मसीहा कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि, मुफ्त नेत्र जांच शिविर में सैकड़ों लाभान्वित।
संवाददाता रितिक राज वर्मा
बिहटा। कर्पूरी वाटिका में दिनांक 17 फरवरी 2026 मंगलवार को संस्थापक डीएन ठाकुर के नेतृत्व में पूर्व दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई।
मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी रामबली प्रसाद सिंह, नगर अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका कुमारी और उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रिंकू सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों वार्ड पार्षदों व समाजसेवियों ने माल्यार्पण कर समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी रामबली सिंह ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहते हुए वंचित गरीब बच्चों को शिक्षित करने के लिए अथक प्रयास किए। कर्पूरी ठाकुर ने राज्य में ‘विदाउट इंग्लिश’ मैट्रिक उत्तीर्ण होने का ऐतिहासिक कानून बनाया। साथ ही, वंचित समाज के आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए मंडल कमीशन को बिहार में लागू किया।
नगर परिषद अध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने कहा कि कर्पूरी जी के आदर्शों पर चलकर ही गरीबों का सच्चा उत्थान संभव है। बसपा जिलाध्यक्ष राम प्रवेश यादव ने बताया कि कर्पूरी ठाकुर ने अपने शासनकाल में समरस समाज की स्थापना का प्रयास किया।
उप सभापति प्रतिनिधि रिंकू सिंह ने युवाओं से अपील की कि वे कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलें।समारोह में कर्पूरी वाटिका संस्थापक डीएन ठाकुर, बसपा जिलाध्यक्ष राम प्रवेश यादव, रत्नेश्वर मिश्रा, राजू यादव, अशोक कुमार, दिलीप राम, मुन्ना यादव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि निखिल कुमार, पत्रकार सुरज कुमार, सरपंच अजय कुमार सिन्हा, समाजसेवी चिंटू सोनी, प्रभात कुमार पंच, रामरेखा राय, टिंकू कुमार पंचायत समिति सदस्य समेत कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
सभी प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
विशेष आकर्षण के रूप में एएसजी नेत्र चिकित्सालय द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। यह समारोह बिहटा में सामाजिक जागरूकता और कर्पूरी ठाकुर के योगदान को याद करने का प्रेरणादायक मंच साबित हुआ।
रिपोर्ट – सोनू कुमार