भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला का आयोजन।

भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला का आयोजन।

पटना। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत, पटना, बिहार द्वारा दिनांक 2 फरवरी 2026 को भारत सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला युवा आवास, पटना में आयोजित की गई। कार्यक्रम में पटना जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 60 युवा प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यशाला के दौरान युवाओं को भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रमुख योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अंकेश कुमार, कार्यक्रम समन्वयक, एमएसएमई, पटना, बिहार द्वारा एमएसएमई के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न अवसरों की जानकारी दी गई। वहीं प्रमोद कुमार सिंह एवं निशांत कुमार, बिहार युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग से, द्वारा मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के अंतर्गत उपलब्ध अवसरों, लाभ एवं पात्रता की जानकारी युवाओं के साथ साझा की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीता साहू महापौर, पटना नगर निगम ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्रता के अनुरूप प्राप्त करें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनें। इस अवसर पर उपस्थित मेरा युवा भारत, पटना, बिहार के राज्य निदेशक सूर्यकांत ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेरा युवा भारत की गतिविधियों से जुड़ें तथा भारत सरकार द्वारा युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों के भागीदार बनते हुए राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता करें। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मेरा युवा भारत, पटना के सक्रिय युवा क्लबों के बीच खेल सामग्री कीट का वितरण माननीय महापौर के कर-कमलों द्वारा किया गया। किट वितरण के दौरान महापौर ने सभी युवाओं को खेल, फिटनेस एवं शारीरिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रेम यूथ फाउंडेशन, संस्कार युवा क्लब, गौरी शंकर युवा क्लब, प्रकाश पुंज युवा क्लब, सामर्थ्य युवा क्लब के स्वयंसेवक मौजूद रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

design