खुसरूपुर के मीर नगर में विद्या निकेतन स्कूल का भव्य उद्घाटन, विधायक अरुण शाह ने किया रिबन कटकर शुभारंभ।
खुसरूपुर के मीर नगर में विद्या निकेतन स्कूल का भव्य उद्घाटन, विधायक अरुण शाह ने किया रिबन कटकर शुभारंभ।
संवाददाता रितिक राज वर्मा
खुसरूपुर। प्रखंड के मीर नगर ग्राम पंचायत में रविवार को Vidya Niketan School का उद्घाटन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नई शुरुआत हुई, जिसमें स्थानीय नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और सैकड़ों ग्रामीणों ने शिरकत की।
मुख्य अतिथि के रूप में बख्तियारपुर विधानसभा के वर्तमान विधायक अरुण कुमार शाह ने रिबन काटकर स्कूल का औपचारिक उद्घाटन किया।
समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें रवि रंजन सिंह (सामाजिक कार्यकर्ता), पूर्व विधायक रणविजय सिंह उर्फ लल्लू मुखिया, खुसरूपुर नगर अध्यक्ष मिंटू कुमार, वरिष्ठ पत्रकार व भाजपा नेता विष्णु नारायण चौबे, गौ रक्षक व हाईकोर्ट वकील श्वेतरंजन, अप प्रमुख शशि भूषण, ललन बाबू (साइंटिस्ट), उमेश कुमार (आरएसएस प्रचारक), अशोक सर और धर्मवीर सिंह उर्फ कक्कू मुखिया उपस्थित रहें।

स्कूल के डायरेक्टर शिवम कुमार ने सभी अतिथियों को फूल माला व अंगवस्त्र से सम्मानित किया। मंच संचालन अनुपम कुमार ने कुशलतापूर्वक किया।
मौके पर निरंजन कुमार, रमेश शर्मा, नरेंद्र कुमार, विष्णु कुमार, गुंजन कुमार के साथ सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षा के प्रति नई उम्मीद जगी।