श्री अरविंद महिला कॉलेज में शैक्षणिक भ्रमण: छात्राओं ने बिहार आर्काइव्स में देखा ऐतिहासिक दस्तावेज।

श्री अरविंद महिला कॉलेज में शैक्षणिक भ्रमण: छात्राओं ने बिहार आर्काइव्स में देखा ऐतिहासिक दस्तावेज।

संवाददाता रितिक राज वर्मा

पटना। श्री अरविंद महिला कॉलेज,पटना, इतिहास विभाग द्वारा पी.जी.सेमेस्टर 1 के छात्राओं का बिहार आर्काइव्स में शैक्षणिक शैक्षिक भ्रमण महाविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा आज दिनांक 21 नवंबर 2025 को पी.जी. 1 के छात्राओं को बिहार आर्काइव्स, पटना के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया गया।

इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य छात्रों को ऐतिहासिक दस्तावेजों, अभिलेखों और दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण एवं अध्ययन की प्रक्रिया से परिचित कराना था।


भ्रमण के दौरान विभाग के शिक्षकों ने छात्राओं का नेतृत्व किया और आर्काइव्स की विशेषज्ञ अधिकारी भारती शर्मा ने उन्हें अभिलेखागार के कार्य-कलापों की विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं ने ब्रिटिशकालीन दस्तावेज, प्रशासनिक रेकॉर्ड, नक्शे, रिपोर्टें तथा ऐतिहासिक महत्व के अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया।

इस भ्रमण ने छात्राओं के व्यावहारिक ज्ञान को समृद्ध किया तथा शोध हेतु आवश्यक प्राथमिक स्रोतों की समझ को और मजबूत बनाया। छात्रों ने इस शैक्षणिक अवसर को अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।


 

इतिहास विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. मधुलिका सिन्हा ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण छात्रों में इतिहास विषय के प्रति गहरी रुचि पैदा करते हैं तथा शोध एवं अध्ययन की नई संभावनाओं के द्वार खोलते हैं।

इस भ्रमण में वरिष्ठ शिक्षक प्रोफेसर अंजलि प्रसाद, प्रोफेसर पुष्पा राय, डॉ. निशा कुमारी, नीलम एवं छात्राएं उपस्थित थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

design