बिहटा के वार्ड 13 में निखिल कुमार व टीम ने नगर निगम कर्मियों संग मनाई दीपावली, मिठाई-पटाखा पाकर खिले चेहरे।
बिहटा के वार्ड 13 में निखिल कुमार व टीम ने नगर निगम कर्मियों संग मनाई दीपावली, मिठाई-पटाखा पाकर खिले चेहरे।
संवाददाता रितिक राज वर्मा
बिहटा। बाबा बटेश्वर नाथ धाम परिसर में दीपावली के शुभ अवसर पर एक सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वार्ड नंबर 13 के निखिल कुमार की पहल पर नगर निगम में काम करने वाले सभी गरीब और जरूरतमंद सफाईकर्मियों के बीच सोन पापड़ी और पटाखों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय समाजसेवक मुन्ना कुमार, विक्की कुमार, धनंजय कुमार, और अन्य लोगों ने सहयोग करते हुए दीपावली की खुशियां उन तक पहुंचाई जो रोज़मर्रा की मेहनत से शहर को स्वच्छ रखते हैं।
इस अवसर पर निखिल कुमार ने कहा कि दीपावली खुशियां बांटने का पर्व है और समाज में कार्यरत सफाईकर्मी भी इस उत्सव में समान रूप से शामिल हों, यही इस पहल का उद्देश्य है।
मौके पर मौजूद लोगों ने सभी कर्मियों को मिठाई खिलाई, पटाखे भेंट किए और उनके समर्पण की सराहना की। बाबा बटेश्वर नाथ धाम का प्रांगण दीपावली की रौशनी से जगमगा उठा और सभी उपस्थित लोगों ने आपसी सौहार्द और एकता का संदेश दिया।
रिपोर्ट – सोनू कुमार