बिहटा: श्री बड़ी देवी पूजा समिति में विजयदशमी पर कन्या पूजन और भव्य भंडारे का आयोजन।
बिहटा: श्री बड़ी देवी पूजा समिति में विजयदशमी पर कन्या पूजन और भव्य भंडारे का आयोजन।
संवाददाता रितिक राज वर्मा
बिहटा। सब्जी बाजार स्थित 77 साल पुरानी श्री श्री बड़ी देवी पूजा समिति में विजयदशमी के शुभ अवसर पर नौ कन्याओं का पारंपरिक पूजन किया गया।
इस धार्मिक कार्यक्रम में भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विजयदशमी के दिन सुबह से ही पूजा समिति परिसर में भक्तों का तांता लग गया।
समिति द्वारा नौ कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया, जिसमें उन्हें नए वस्त्र, प्रसाद और दक्षिणा प्रदान की गई। यह परंपरा देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानी जाती है। समिति द्वारा आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में पूरी-सब्जी, खीर और अन्य पकवानों का वितरण किया गया।
समिति के कार्यकर्ताओं ने पूरे दिन भक्तों की सेवा में जुटे रहे। इस धार्मिक आयोजन में बिहटा दुकानदार संघ और नवजीवन संघ के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भंडारे की व्यवस्था और प्रसाद वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समिति के 77 साल के गौरवशाली इतिहास में यह आयोजन एक बार फिर आस्था और सामुदायिक सद्भाव का प्रतीक बना।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह परंपरा दशकों से निरंतर चली आ रही है और हर वर्ष विजयदशमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल होते हैं।
रिपोर्ट सोनू कुमार