रितिक राज वर्मा ने पूर्व थानाध्यक्ष रूपक कुमार को दिया विन्रम श्रद्धांजलि

रूपक कुमार अंबुज के असमय निधन का कारण बना डेंगू।

बहुत हीं दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि फतुहा थाना के पूर्व थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज अब हमारे बीच नहीं रहे। जानकारी के अनुसार, उनका निधन डेंगू होने के कारण हुआ।

पूर्व थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज

वे अपने कार्यकाल के दौरान फतुहा थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और पुलिस की कार्यवाही में सक्रिय रहे थे।

उनके नेतृत्व में कई अहम अभियानों और अपराधियों की गिरफ्तारी की गई थी, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका रही।

रूपक कुमार अंबुज पुलिस विभाग में बेहद समर्पित और जिम्मेदार अधिकारी के तौर पर पहचाने जाते थे।

अपराध की सूचना मिलते ही, वे मौके पर पहुँच कर मुआयना और छानबीन करते थे, तथा अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए त्वरित कार्रवाई करते थे।

थानाध्यक्ष के रूप में, उन्होंने फतुहा के इलाकों की कई समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुलझाया।

पिछले दिनों डेंगू के संक्रमण में बढ़ोतरी के कारण कई पुलिसकर्मी भी इसकी चपेट में आए हैं, जिसमें शामिल होकर रूपक कुमार अंबुज का असमय निधन हुआ।

उनके जाने से पुलिस विभाग और स्थानीय समाज को गहरा दुख पहुंचा है।

उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि💐🙏🏻

Leave A Reply

Your email address will not be published.

design