श्री अरविंद महिला कॉलेज में पी.सी.ओ.एस. जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने की पहल।

संवाददाता रितिक राज वर्मा 

पटना। गृह विज्ञान विभाग श्री अरविंद महिला कॉलेज पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय द्वारा दिनांक 25 सितंबर 2025 को पी.सी.ओ.एस. (PCOS) पर vivo life sciences pvt. Ltd. के सहयोग से किशोरियों में पी.सी.ओ.एस. जागरुकता विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष प्रो. विमी सिंह के द्वारा इसके परिचय एवं स्वरूप पर चर्चा से हुई तथा बताया कि यह एक सामान्य हार्मोनल विकार है जो किशोरियों और प्रजनन आयु की महिलाओं को प्रभावित करता है साथ हीं उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डालती है।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना ठाकुर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम किशोरियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

तदोपरांत डॉक्टर प्रमिला मोदी ने पी.सी.ओ.एस. के कारणों, अनुवांशिकता, हार्मोनल असंतुलन, इन्सुलिन रेजिस्टेंस पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला साथ ही इसके प्रारंभिक लक्षणों पर भी चर्चा किया।

दूसरी वक्ता के रूप में डॉक्टर चारू मोदी ने इसके रोकथाम और प्रबंधन पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए बताया कि संतुलित भोजन नियमित व्यायाम और सही जीवन शैली तनाव नियंत्रण साथ ही चिकित्सकीय परामर्श आवश्यक है।

सत्र में इंटरएक्टिव चर्चा भी हुई जिसमें छात्राओं ने स्वास्थ्य पोषण एवं खुद के देखभाल से जुड़े प्रश्न पूछे।

कार्यक्रम का समापन डॉ. रेनू रानी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ जिसमें यह संदेश दिया गया की जागरूकता शीघ्र पहचान और सकारात्मक जीवनशैली अपना कर पी.सी.ओ.एस. पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग की रानी चौधरी और नैंसी कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

design