श्री अरविंद महिला महाविद्यालय का मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम।

Healthy Millets for Better Life, मिलेट्स खाएँ, स्वस्थ जीवन पाएं।

संवाददाता रितिक राज वर्मा

पटना। स्वस्थ आहार और पोषण के महत्व को रेखांकित करते हुए तथा परंपरागत अनाज मिलेट्स को दैनिक भोजन का हिस्सा बनाने की जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से श्री अरविंद महिला महाविद्यालय, पटना के गृहविज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 18 सितम्बर 2025 को एक रोचक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

विभागाध्यक्ष प्रो. विमी सिंह ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मिलेट्स के पोषण मूल्य को रेखांकित करना और छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यशाला में विशेषज्ञ श्री आर.के. रंजन ने बताया कि मिलेट्स रेशा, प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होते हैं, जो जीवनशैली संबंधी बीमारियों की रोकथाम में सहायक हैं। साथ ही मिलेट्स पर्यावरण के लिए अनुकूल हैं तथा टिकाऊ कृषि के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. साधना ठाकुर ने कहा कि संतुलित एवं पौष्टिक आहार में मिलेट्स का समावेश समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि

“मिलेट्स खाएँ, स्वस्थ जीवन पाएँ।”

इस अवसर पर रोटरी क्लब पटना मिडटाउन के अध्यक्ष श्री प्रतीक आनन्द सहित अनेक गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

साथ ही विभाग के शिक्षक डॉ रेणु रानी और डॉ रानी चौधरी , नैंसी कुमारी ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

design