विधनसभा में योगी को घेरेंगे अखिलेश, लोकसाभा से दिया इस्तीफा रहेंगे विधायक

अखिलेश ने कहा उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भले ही न बनी हो लेकिन हम हारे नहीं हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने विधानसभा चुनाओं में करहल से जीतने के बाद लोकसभा छोड़ विधनसभा को अपना मैदान चुनने का फ़ैसला लिया है। इसलिए मगंलवार को अखिलेश यादव लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (OM Birla) से मिलकर उन्हे अपना इस्तीफा सौंपा।

अखिलेश यादव के पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने भी अपनी विधानपरिषद सीट से इस्तीफा दे दिया। योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर विधानसभा सीट (Gorakhpur Assembly Seat) से एक लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की थी।

विधनसभा चुनावों में सपा के हार के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि विधानसभा सीट से इस्तीफा देकर लोकसभा की सदस्यता कायम रख सकते हैं। लेकिन मंगलवार को जिस तरह से उन्होंने संसद पहुंचकर लोकसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा है उससे साफ हो गया है कि अब वह प्रदेश की राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय रहकर बीजेपी और योगी आदित्यनाथ को विधनसभा में घेरेंगे।

सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि अखिलेश ने यह फैसला अपने पिता और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के कहने पर लिया है।

अखिलेश यादव के साथ ही आजम खां (Ajam Khan) ने भी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, वह रामपुर सदर सीट से विधायक रहेंगे।

माना जा रहा है कि अब वह अपना पूरा ध्यान एमएलसी चुनाव पर लगाने वाले हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि एमएलसी चुनाव बड़ी चुनौती है। इसमें प्रशासन से भी लड़ना है। एमएलसी चुनाव में प्रत्याशियों के नाम पर यादव न लिखे जाने के सवाल पर कहा कि भाजपा यदि जातिवादी राजनीति करे तो वह सोशल इंजीनियरिंग है। लेकिन जब समाजवादी पार्टी करती है तो वह जातिवाद। भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जहां पर माफियाओं को एमएलसी चुनाव जिताना है वहां पर भाजपा प्रत्याशी नहीं लड़ा रही है।

आजमगढ़ की को धन्यवाद

इससे पहले उन्होंने आजमगढ़ की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा था कि इस जिले का परिणाम ऐतिहासिक रहा है। भाजपा की कोशिश रही कि आजमगढ़ में सपा को पीछे कर दे। लेकिन यहीं से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सपा ने दसकी दसों सीटें जीती हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भले ही न बनी हो लेकिन हम हारे नहीं हैं।

यूपी की जनता का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि सपा की सीटें बढ़ी हैं और वोट प्रतिशत भी बढ़ रहा है। इस बार हमने यह जाना है कि वोट प्रतिशत कैसे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जो चुनाव होगा न केवल भाजपा की सीटें कम होगी बल्कि उनका वोट घटाने का काम जनता करेगी। उन्होंने कहा कि इस बार जब प्रदेश की जनता ने बहुमत दिया है तो इस बार भाजपा झूठ बोलकर जनता को निराश न करे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

design