सोनिया एक्शन: हार के बाद सिद्धू से मांगा इस्तीफा

पंजाब सहित पांचों राज्यों के कांग्रेस अध्यक्षों से मांगा इस्तीफा

Aditya Mishra:

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद इस्तीफ़ा दे दिया है। एक पत्र लिखकर सिद्धू ने प्रदेष अध्यक्ष से रिजाइन किया और इस्तीफ़े की चिट्ठी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा भी किया है।

चिट्ठी में सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखा है, रिस्पेक्टेड मैडम “मैं अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देता हूं।”

गौरतलब हो कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की बुरी तरह हार के बाद सोनिया गांधी ने इन प्रदेशों के कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा मांगा था।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरेजावाला (Randeep Surjewala) ने ट्वीट कर कहा इस बाबत जानकारी दी थी कि “कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्षों से कहा है कि वे PCC के पुनर्गठन के लिए अपना इस्तीफ़ा सौंपे।”

सोनिया गांधी के कहने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, गोवा AICC के प्रभारीगिरीश चोडनकर ने एआईसीसी को अपना इस्तीफ़ा भेज दिया है।

बता दें की पंजाब गोवा और उत्तराखंड में जमीनी मजबूती के बावजूद भी कांग्रेस की बेहद खराब प्रर्दशन रही। पंजाब में सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी का कहल भी हार का एक बड़ा कारण रहा। साथ ही उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी ने चुनाव की कमान संभाली 200 से अधिक रैलियां की इसके बाबजूद 403 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस सिर्फ़ दो ही सीट पर जीत दर्ज़ कर सकी।

इसके पहले कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व के इस्तीफे की भी बात चली थी लेकिन फैसला वहीं रहा और कांग्रेस की कमान गांधी परिवार के ही हाथों में रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

design