युक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से प्रधानमंत्री मोदी की बात

बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच लगातार जारी वार्ता की भी सराहना की।

127

ADITYA MISHRA:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से फोन पर बात बात की। 35 मिनट चले इस बातचित में पीएम ने सूमी में फंसे भारतीय छात्रों को निलाकने में युक्रेन से सहयोग मांगा है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने भारत सरकार के सूत्रों के हवाले से बताया कि दोनों नेताओं ने यूक्रेन में बदलती स्थितियों को लेकर वर्तमान और भविष्य पर चर्चा की।

बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच लगातार जारी वार्ता की भी सराहना की।

भारतीयों को युद्धक्षेत्र से सुरक्षित निकालने में अब तक मिली मदद को लेकर पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति को शुक्रिया भी कहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.