सिंगापुर के पीएम से मिले डोनाल्ड ट्रंप, 12 जून को होनी है किम जोंग से बात
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ 12 जून को होने वाली ऐतिहासिक शिखर वार्ता से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (11 जून) को सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग से मुलाकात की. राष्ट्रपति भवन इस्ताना में ली ने ट्रंप का स्वागत किया जहां उनके ऐतिहासिक शिखर वार्ता की तैयारियों से लेकर अमेरिका की दर संबंधी चेतावनियों सहित सभी मामलों पर चर्चा करने की संभावना है.
अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ यहां रक्षा मंत्री माइक पोम्पिओ, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव सारा सैंडर्स और व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ जॉन केली भी पहुंचे. ट्रंप इस बैठक के अलावा आज (11 जून) और किसी सार्वजनिक समारोह में शिरकत नहीं करेंगे. ली ने ट्रंप और उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए भोज का अयोजन किया जहां कामकाज संबंधी बातें हुईं.