जीईसी शेखपुरा में छात्रों के करियर मार्गदर्शन हेतु विशेष वेबिनार का आयोजन।

जीईसी शेखपुरा में छात्रों के करियर मार्गदर्शन हेतु विशेष वेबिनार का आयोजन।

संवाददाता रितिक राज वर्मा

शेखपुरा। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (GEC), शेखपुरा के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल (T&P Cell) द्वारा दिनांक 10 फरवरी 2026 की शाम 7:15 बजे छात्रों के करियर मार्गदर्शन हेतु ऑनलाइन माध्यम (Online Mode) से एक विशेष वेबिनार का आयोजन किया गया। “Get Job Ready” विषय पर आयोजित यह वेबिनार ‘Career Growth Tribe’ के सहयोग से संपन्न हुआ।


वेबिनार के मुख्य वक्ता और इंडस्ट्री एक्सपर्ट राजन के. प्रसाद ने छात्रों को संबोधित करते हुए रिज्यूमे बिल्डिंग, इंटरव्यू स्किल्स और पर्सनल ब्रांडिंग के गुर साझा किए। उन्होंने बताया कि कैसे सही रणनीति अपनाकर छात्र अपनी ड्रीम जॉब हासिल कर सकते हैं।


महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप तिवारी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा, “हमारा प्रयास छात्रों को न केवल बेहतर इंजीनियर बनाना है, बल्कि उन्हें एक सफल प्रोफेशनल के रूप में भी विकसित करना है। ऐसे वेबिनार छात्रों में आत्मविश्वास भरते हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।


ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर (TPO) प्रो. सौरभ कुमार ने कहा, संस्थान अपने छात्रों को रोजगार के सर्वश्रेष्ठ अवसर दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह वेबिनार आगामी प्लेसमेंट सीज़न के लिए छात्रों की तैयारी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

design