श्री अरविन्द महिला कॉलेज, पटना में हुई “महात्मा गांधी और युवा पीढ़ी” विषय पर एक परिचर्चा।

श्री अरविन्द महिला कॉलेज, पटना में हुई "महात्मा गांधी और युवा पीढ़ी" विषय पर एक परिचर्चा।

संवाददाता रितिक राज वर्मा

पटना। दिनांक 06 फरवरी 2026 को श्री अरविन्द महिला कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 एवं 2 के संयुक्त तत्वावधान में “महात्मा गांधी और युवा पीढ़ी” विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या प्रो. अंजली प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर बापू टावर इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत इंटर्नशिप कर रहे इंटर्न नौशाद अली ने छात्राओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए महात्मा गांधी के जीवन, उनके बहुआयामी व्यक्तित्व तथा उनके सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।


कार्यक्रम के दौरान आयोजित इंटरएक्टिव सत्र में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार एवं भावनाएँ व्यक्त कीं। इस परिचर्चा के माध्यम से छात्राओं को गांधी जी के विचारों की समकालीन प्रासंगिकता को समझने का अवसर प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. सपना बरुआ द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए अधिक से अधिक सहभागिता के लिए प्रेरित भी किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

design