खुसरूपुर में चुनाव को लेकर पुलिस की सख्ती, थाना क्षेत्र में निकाली गई फ्लैग मार्च।
खुसरूपुर में चुनाव को लेकर पुलिस की सख्ती, थाना क्षेत्र में निकाली गई फ्लैग मार्च।
संवाददाता रितिक राज वर्मा
खुसरूपुर। आगामी चुनाव को देखते हुए नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया।
यह फ्लैग मार्च खुसरूपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह के निर्देश पर आयोजित की गई, जिसकी अगुवाई एसआई उपेंद्र प्रसाद और एसआई सुनीता कुमारी ने अपने दल-बल के साथ की।
फ्लैग मार्च खुसरूपुर थाना परिसर से शुरू होकर चौराहा, बैकठपुर, पचरुखिया, ब्लॉक रोड सहित कई नगर ग्राम के विभिन्न इलाकों से गुजरी।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की और क्षेत्र में चौकसी बढ़ाने का संदेश दिया। मार्च के दौरान पुलिस ने दो पहिया वाहनों की सघन चेकिंग भी की।
एसआई उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि आगामी चुनावों के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी या अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। उन्होंने कहा कि अग्रिम सुरक्षा व्यवस्था के तहत यह फ्लैग मार्च निकाला गया ताकि लोगों में पुलिस की उपस्थिति और भरोसा कायम रहे।

उन्होंने जानकारी दी कि फ्लैग मार्च के दौरान अब तक किसी भी तरह का संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नहीं पाई गई है। क्षेत्र में सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है और पुलिस लगातार गश्त बढ़ाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास में जुटी है।