NDA का कार्यकर्ता सम्मेलन: पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, बिहार में सब का साथ सब का विकास हो रहा है।
NDA का कार्यकर्ता सम्मेलन: पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, बिहार में सब का साथ सब का विकास हो रहा है।
संवाददाता रितिक राज वर्मा
पटना | मनेर। विधान सभा के बिहटा के जी.जे. कॉलेज में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन NDA का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसकी अध्यक्षता अशोक कुमार जदयू जिलाध्यक्ष एवम् संचालन रजनीश कुमार भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि, बिहार में कोई माई समीकरण नही है। सब का साथ सब का विकाश हो रहा है। बिहार में विकाश की आधी चल रही है।

125 यूनिट बिजली फ्री मिल रही है 400 से बढ़ाकर 1100 रुपया पेंशन मिल रहा है। हर महिलाओ को दस हजार रुपया बिहार सरकार द्वारा रोजगार के लिए दे रही है।
योजना का लाभ जो वोट देता है उसे भी मिल रहा है जो वोट नही देता है उसे भी मिल रहा है। जब हम उद्योग मंत्री थे तो बिहार में बंद पड़े कारखानों को खोलने का काम किया, सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि बिहार पहले लूट हत्या अपहरण की सरकार थी आज सुशासन की सरकार है। आज एकता भाईचारा विकाश की सरकार है।
पूर्व सांसद श्री मती कविता सिंह ने कहा कि बिहार सरकार जाति नही मानवता को देखकर विकाश करती है।
पूर्व सरकार घोटाले की सरकार थी आज विकाश की सरकार है। पूर्व जिलाध्यक्ष श्री आशुतोष कुमार ने कहा कि बिहार सरकार युवाओं के रोजगार के लिए काम कर रही है। बड़े पैमाने पर युवाओं महिलाओ को सरकारी नौकरी दे रही है।
पूर्व विधायक श्री कान्त निराला ने कहा कि बिहार सरकार सभी समाज के विकाश के लिए काम कर रही है।
पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अतुल कुमार ने कहा कि फिर से बिहार में NDA की सरकार बन रही है।

अन्य वक्ताओ में संजीव राम, चंदन यादव, राधवेन्द्र कुशवाहा, अतुल कुमार, आशुतोष कुमार, श्री कान्त निराला, सूर्य देव, त्यागी निखिल, आनंद तेज नारायण शर्मा, विधानसभा प्रभारी राजेश कुमार, विधान सभा संयोजक संजीव यादव, नन्द किशोर कुशवाहा, श्री राम शर्मा, ब्रजेश सिंह, पवन तिवारी, मनीष कुमार, सोसल मिडिया रजनीश तिवारी, राजू यादव, ललन सिंह, राज कुमार सिंह, शशांकधर शर्मा उर्फ चुन्नु बाबु, कन्हैया मलाकार, प्रशान्त निराला, लंकेश सिंह, पवन भान सिंह, भाष्कर शरण सिंह, नागेन्द्र कुशवाहा, ब्रजेश सिंह, मनोज सिंह, अनिल सिंह, राजू यादव, दिपक सोनी, हरिद्वार सिंह, सविता नटराजन, ओम सिंह सुशील कुमार ज्योति प्रसाद सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन लव कुमार मंडल अध्यक्ष बिहटा नगर ने किया।
रिपोर्ट सोनू कुमार