राष्ट्रीय पोषण माह – 2025 : मरीजों में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश 🌿

पटना। CCRAS – क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, पटना द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह एवं 10वी आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के प्रभारी डॉ. रोहित कुमार रावते, डॉ. अशोक कुमार सिन्हा, डॉ. बालाजी पोटभरे एवं डॉ. रितिका मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। 2025 का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर “आहार-विहार के संवर्धन” विषय पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित हुआ, जिसमें उपस्थित मरीजों को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया गया।


कार्यक्रम में संस्थान के प्रभारी डाक्टर रोहित कुमार रावते ने बताया की

“पौष्टिक आहार = सुपर पावर”


ताजे फल, हरी सब्ज़ियां, दूध और दालें नियमित रूप से खाने से शरीर मजबूत होता है, दिमाग़ तेज़ होता है और भविष्य उज्ज्वल बनता है।


जंक फूड से बचने की विशेष सलाह दी गई।
इस अवसर पर 145 मरीजों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श, स्वास्थ्य जांच एवं दवाइयों का वितरण किया गया।


संस्थान के प्रभारी डॉ. रोहित कुमार रावते ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ बनाना है।

वे निरंतर निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करते आ रहे हैं और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

design