आईआईटी पटना ने 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया।
आईआईटी पटना ने 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया।
संवाददाता रितिक राज वर्मा
पटना। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना ने आज, 15 अगस्त 2025 को, 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह एवं गहरे देशप्रेम की भावना के साथ मनाया।
इस अवसर पर संस्थान परिसर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया और समारोह में संपूर्ण आईआईटी पटना परिवार ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के मुख्य ऑडिटोरियम भवन के प्रांगण में संस्थान के निदेशक प्रोफेसर टी. एन. सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ।


