![]()
कोलकाताः कोरोना महामारी ने जीवन के मायने बदल दिए हैं। जिसे अब लोग स्वीकार कर आगे बढ़ रहे हैं। शिक्षा प्रणाली से लेकर अब सब कुछ डिजिटल हो रहा है। पहले स्कूल जाना और उसके बाद ट्यूशन क्लासेस अटेंड करना जीवन की सामान्य स्थिति मानी जाती थी। लेकिन अब इसे जीवन में नए अवसरों और आशाओं की शुरूआत के साथ ऑनलाइन स्कूल कक्षाओं और ऑनलाइन ट्यूशन द्वारा बदला जा रहा है।
ऐसे में ओरियन एडुटेक ने ट्यूटर एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म ला¡च किया है। मुख्य बात यह है कि ओरियन एडुटेक ने भारत का यह पहला सरकारी अनुमोदित ट्यूटर एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म पेश किया है, जो कि जी.ई.एम (सरकार के ई-मार्केटप्लेस) के साथ पंजीकृत है। यहां देशभर के शिक्षक स्मार्ट शिक्षण हब के माध्यम से पढ़ाने के लिए खुद को पंजीकृत कर सकते हैं और इसे भारतीय शिक्षा प्रणाली में एक नया मोड़ दे सकते हैं।
इस प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ट्यूटर को बैच बनाने, अपनी फीस का विवरण शामिल करने, अपने स्वयं के पाठ्यक्रम अपलोड करने, मूल्यांकन करने, छात्र प्रगति को ट्रैक करने और लाइव सत्र आयोजित करने का प्रावधान है।
निदेशक और सीईओ सेमल कुमार यादव ने बताया कि स्मार्ट टीचिंग हब भारत का पहला ट्यूटर एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म है जो ट्यूटर को खुद को पंजीकृत करने और दुनियाभर के छात्रों को पढ़ाने की अनुमति देता है। इस प्लेटफॉर्म के साथ हम स्वयं और प्रशिक्षक के नेतृत्व में सीखने का अनूठा मिश्रण पेश कर रहे हैं। हमने समय की आवश्यकताओं को समझने की कोशिश की है। इसके साथ ही छात्र की जरूरतों को पूरा करने के लिए सर्वोत्तम संभव समाधान प्रदान किया है
रिपोर्ट-Newsplus24 टीम
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
