बिहार में 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
पटना- बिहार सरकार के गृह विभाग ने शुक्रवार को एक साथ 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में पटना निगरानी एसपी समेत कई जिलों के एसपी शामिल हैं।
कटिहार के एसपी वैभव शर्मा को अब अपराध अनुसंधान विभाग (CID), पटना में एसपी नियुक्त किया गया है।
पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के एसपी मनोज कुमार को बीएमपी-8 (बिहार मिलिट्री पुलिस), बेगूसराय का समादेष्टा बनाया गया है।
इस तबादले से कई जिलों में पुलिस व्यवस्था में बदलाव की उम्मीद की जा रही है। गृह विभाग द्वारा किया गया यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
