बिहार में बाढ़ का ख़तरा! खुद कंट्रोल रूम पहुँचे सीएम नीतीश, दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राजकीय पुलिस मुख्यालय में आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य लगातार बारिश और संभावित बाढ़ को लेकर तैयारियों की समीक्षा करना था।

उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली कि, किन-किन जिलों में कितनी वर्षा हुई है। कौन से क्षेत्र गंभीर स्थिति में हैं। कौन-कौन सी नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। किन जिलों में बाढ़ का खतरा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्यभर में प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट मोड में रखा जाए। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ या अन्य आपदा की स्थिति में समुचित तैयारी होनी चाहिए और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से आपदा प्रबंधन विभाग और सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को सचेत रहने को कहा। उन्होंने कहा: “कोई भी आपात स्थिति हो, प्रतिक्रिया में कोई देरी नहीं होनी चाहिए। हर जिले में ज़रूरी रिस्पॉन्स टीम्स तैयार हालत में रहें और मौके पर तुरंत कार्रवाई करें।”

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

design