प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों से छलनी कर हत्या। सड़क जाम में फंसे सांसद पप्पू यादव

न्यूजप्लस24|बिहार


संवाददाता रितिक राज वर्मा, सम्.सू. पटना। फूलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के ऐम्स गोलंबर के पास दिन दहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या। मृतक की पहचान सूर्यदर्शन कुमार वर्मा 40 वर्षीय के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सूर्यदर्शन कुमार वर्मा प्रॉपर्टी डीलर था जो प्रॉपर्टी डील करने एम्स गोलंबर पहुंचा था, जिसके बाद वह वापिस आने केलिए अपने दो पहिया वाहन पे बैठा और गोलियों की बौछार हो गई, और मौके पर हीं प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। अपराधी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सरे आम हुई इस घटना से पटना की विधि व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की कलई खुल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर श्री वर्मा पर बिहटा थाने में भी मुकदमा दर्ज था और एक मामले में भी जेल भी जा चुके थे। बताते हैं कि दोपहर लगभग 1:30 बजे श्री वर्मा फुलवारी एम्स गोलंबर के पास स्थित एक दूसरे प्रॉपर्टी डीलर के पास जमीन की डील के लिए गया था। वहां से निकलकर वे जब अपनी गाड़ी में बैठने वाले थें की अचानक एक बाइक पर सवार तीन नौजवानों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी। सड़क पर हुए गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। लोग इधर-उधर भागने लगे। प्रॉपर्टी डीलर श्री वर्मा भी जान बचाने के लिए प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में भागे लेकिन हत्यारों ने उन्हें दौड़ा कर उनके सर में तीन गोली और बाएं हाथ में दो गोली मार कर घटना स्थल पर मौत की नींद सुला दिया।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। घटना की जानकारी मिलते ही फुलवारी पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे ले लिया और मामले की छानबीन में जुट गई।

गोली मारकर भागते हत्यारों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईगोली कांड के बाद सड़क जाम में फंसे सांसद पप्पू यादव। है। जिसमें से दो हत्यारा हेलमेट पहने हुए हैं। तीसरा टोपी पहने हुए है, जो गोली मारने के बाद दौड़कर आकर बाइक पर बैठता है। अभी 2 दिन पूर्व ही पटना सिटी में भाजपा नेता मुन्ना शर्मा को भी अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में अभी पूरे अपराधियों को पकड़ा भी नहीं जा सका है की इधर प्रॉपर्टी डीलर श्री वर्मा की हत्या से पटना में अपराध नियंत्रण व्यवस्था को नंगा कर दिया है। श्री वर्मा विक्रम थाना के दतियाना गांव के रहने वाला था, उनके दो छोटे-छोटे बच्चें हैं। जबकि उनका एक भाई बाइक बनाने का काम करता है। श्री वर्मा की पत्नी काफी दिनों से बीमार है।

इस घटना के विरोध में श्री वर्मा के परिजनों के द्वारा फुलवारी शरीफ में सड़क जामकर कर टॉर्च जलाकर सड़क पर आवागमन को बाधित किया गया। इस सड़क जाम में सांसद पप्पू यादव भी फस गए और उन्होंने भी घटनास्थल पर हीं इसके लिए बिहार सरकार को जमकर कोसा।